24 Real Estate Projects की मंजूरी के साथ UP RERA की बढ़ती सक्रियता

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

UP RERA Approves 24 Real Estate Projects:

उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (UP RERA) द्वारा 13 जिलों में कुल 24 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी मिलने के बाद प्राधिकरण की सक्रियता खास हो गया है। साथ ही यूपी की दिशा में भी अहम रोल दिख रहा है। रेरा की मंजूरी के बाद इन परियोजनाओं में फ्लैट, विला, भूखंड और दुकानों को मिलाकर कुल 7,830 इकाइयों का विकास किया जाएगा। ये स्वीकृत परियोजनाएं आवासीय, वाणिज्यिक और मिश्रित उपयोग वाली हैं। यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने इन परियोजनाओं की मंजूरी की घोषणा की है।

गौतमबुद्ध नगर में सबसे अधिक परियोजनाएं

गौतमबुद्ध नगर जिले में 5 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिसमें फ्लैट, विला और दुकानों मिलाकर कुल 2,969 इकाइयों का विकास होगा। इन परियोजनाओं में अनुमानित निवेश 5,218.41 करोड़ रुपये है। इनमें से तीन वाणिज्यिक, एक आवासीय और एक मिश्रित भू-उपयोग वाली परियोजना शामिल हैं। ये परियोजनाएं ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में स्थित होंगी और क्षेत्रीय विकास को गति प्रदान करेंगी।

लखनऊ में 132 करोड़ रुपये का निवेश

राजधानी लखनऊ में चार परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिनमें कुल 132.65 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इन परियोजनाओं में 651 इकाइयों का विकास किया जाएगा। लखनऊ में परियोजनाओं की बढ़ती संख्या से यह प्रतीत होता है कि शहर में रियल एस्टेट का बाजार मजबूत हो रहा है।

अन्य प्रमुख शहरों में भी परियोजनाओं को मिली मंजूरी

आगरा में तीन आवासीय परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जबकि गाजियाबाद में दो वाणिज्यिक और एक आवासीय परियोजना को स्वीकृति मिली है, जिनमें कुल 83.85 करोड़ रुपये का निवेश आएगा और 468 इकाइयां विकसित की जाएंगी। इसके अलावा, मथुरा, मेरठ, गोरखपुर, वाराणसी, बांदा, सहारनपुर, हापुड़ और बाराबंकी में भी एक-एक आवासीय परियोजना को मंजूरी दी गई है।

6,800 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश होने की उम्मीद

इन परियोजनाओं से अनुमानित 6,800 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश होगा। यह निवेश न केवल राज्य के रियल एस्टेट क्षेत्र को मजबूत करेगा, बल्कि रोजगार के अवसरों और विकास की गति को भी बढ़ावा देगा। UP RERA के इस कदम से प्रदेश में रियल एस्टेट क्षेत्र में उम्मीदें और संभावनाएं तेज़ी से बढ़ रही हैं।

यूपी रेरा का उद्देश्य: क्षेत्रीय विकास और निवेश को बढ़ावा देना

UP RERA के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने बताया कि इन परियोजनाओं से प्रदेश में रियल एस्टेट विकास को बढ़ावा मिलेगा। खासतौर पर गौतमबुद्ध नगर और लखनऊ जैसे प्रमुख शहरों में परियोजनाओं का जोरदार विकास होने से न केवल आवास की उपलब्धता बढ़ेगी, बल्कि यह प्रदेश के आर्थिक विकास को भी गति देगा।

रियल एस्टेट के क्षेत्र में यूपी रेरा की सक्रियता

UP RERA के इस कदम से यह भी साफ़ होता है कि प्राधिकरण रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता और भरोसेमंदता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर सक्रिय है। यह स्वीकृत परियोजनाएं न केवल निवेशकों के लिए आकर्षक हैं, बल्कि उपभोक्ताओं को भी गुणवत्तापूर्ण आवासीय और वाणिज्यिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद करेंगी।

 

Latest Business News in HindiStock Market Updates सबसे पहले मिलेंगे आपको सिर्फ Business Buzz Times पर. बिजनेस न्यूज़ और अन्य देश से जुड़ी खबरें से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter(X) पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

RELATED NEWS

Breaking News