चेन्नई में बड़ा रियल एस्टेट निवेश: Prestige Estates और Arihant Group ने खरीदी 16.3 एकड़ जमीन

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Prestige Estates Arihant Group News

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। देश की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी Prestige Estates Projects Limited ने Arihant Foundations and Housing Limited (अरिहंत ग्रुप) के साथ मिलकर Chennai में 16.3 एकड़ जमीन खरीदी है। इस जमीन पर दोनों कंपनियां मिलकर एक प्रीमियम आवासीय परियोजना विकसित करेंगी, जिससे लगभग 5,000 करोड़ रुपये की अनुमानित कमाई होने की संभावना है।

 

पडी इलाके में खरीदी गई 16.3 एकड़ जमीन

नियामकीय सूचना के अनुसार Prestige Estates और Arihant Group कंपनियों ने चेन्नई के पडी इलाके में 16.331 एकड़ जमीन का टुकड़ा खरीदा है। इस जमीन पर एक बड़े आवासीय प्रोजेक्ट का विकास प्रस्तावित है, जो शहर के प्रमुख रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में शामिल हो सकता है।

 

संयुक्त उद्यम के जरिए हुई खरीद

यह जमीन केनोपी लिविंग एलएलपी के माध्यम से खरीदी गई है, जो दोनों कंपनियों का संयुक्त उद्यम है। हालांकि Prestige Estates और Arihant Group कंपनियों ने अभी जमीन की खरीद कीमत और विक्रेता के नाम का खुलासा नहीं किया है।

 

36 लाख वर्ग फुट का होगा प्रोजेक्ट

Prestige Estates और Arihant Group के अनुसार इस प्रोजेक्ट का कुल बेचने योग्य क्षेत्रफल लगभग 36 लाख वर्ग फुट होगा।रियल एस्टेट बाजार के अनुमान के मुताबिक इस परियोजना से करीब 5,000 करोड़ रुपये की आय होने की उम्मीद है।

 

चेन्नई में मजबूत संभावनाएं

Irfan Razack, चेयरमैन और प्रबंध निदेशक, Prestige Estates प्रेस्टीज ग्रुप ने कहा कि चेन्नई कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बना हुआ है। उन्होंने कहा कि शहर में स्थिर मांग, बेहतर होता बुनियादी ढांचा और बदलती आवासीय पसंद भविष्य में रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए मजबूत संभावनाएं पैदा कर रही हैं।

 

देश की अग्रणी रियल एस्टेट कंपनियों में शामिल

प्रेस्टीज ग्रुप देश की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों में से एक है। दिसंबर 2025 तक कंपनी ने 20.6 करोड़ वर्ग फुट क्षेत्र में फैली 313 परियोजनाएं सफलतापूर्वक पूरी की हैं।

Latest Business News in HindiStock Market Updates सबसे पहले मिलेंगे आपको सिर्फ Business Buzz Times पर. बिजनेस न्यूज़ और अन्य देश से जुड़ी खबरें से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter(X) पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

RELATED NEWS

Breaking News